दीपिका के इंस्टाग्राम पर पांच करोड़ फॉलोअर

दीपिका के इंस्टाग्राम पर पांच करोड़ फॉलोअर
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

लखनऊ। बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण के प्रशंसकों की संख्या इंस्टाग्राम पर पांच करोड़ हो गयी है। दीपिका पादुकोण को सोशल मीडिया पर प्रशंसक उन्हें फॉलो करते हैं। भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में उनके प्रशंसक मौजूद हैं। दीपिका ने इंस्टाग्राम पर पांच करोड़ फॉलोअर का आंकड़ा पार कर लिया है। दीपिका खुद को खुशनसीब मानती हैं। उन्होंने अपने प्रशंसकों से मिले प्यार के प्रति आभार व्यक्त किया है। दीपिका प्रशंसकों से इतना प्यार पाकर खुश महसूस कर रहीं हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने सभी फैन क्लब को धन्यवाद कहा है।

वही चॉकलेटी हीरो वरुण धवन के प्रशंसकों की संख्या इंस्टाग्राम पर तीन करोड़ हो गयी है। वरुण धवन के इंस्टाग्राम पर तीन करोड़ फॉलोअर हो चुके हैं। उन्होंने इस मौके पर एक खास वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वरुण की फिल्मों की अलग-अलग क्लिप्स का इस्तेमाल करते हुए एक बेहतरीन एडिटेड वीडियो तैयार की गई है। वरुण ने पर अपने फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए कहा, "आप सबका मुझमे विश्वास बनाए रखने के लिए थैंक्स।" इसके अलावा उन्होंने वीडियो बनाने वाले शख्स स्टीवन रॉय थॉमस को भी धन्यवाद दिया।

(हिफी )

epmty
epmty
Top