नौकरी के साथ रंगकर्मी के बाद अब गीतकार भी बने ज्ञान आर्य, ''तोहे पढ़ाई एबीसी दुपहरिया में'' भोजपुरी गीत मचा रहा धूम

नौकरी के साथ रंगकर्मी के बाद अब गीतकार भी बने ज्ञान आर्य, तोहे पढ़ाई एबीसी दुपहरिया में भोजपुरी गीत मचा रहा धूम
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
  • Story Tags

लखनऊ। अगर आदमी में लगन और हौसला हो तो वह कुछ भी कर सकता है। शायद इसी को ध्यान में रखकर ही मशहूर शायर ने कहा था-


कौन कहता है आसमां में सूराख हो नहीं सकता,

एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारो।

इसी सूत्र को अपने जीवन में उतारने वाले ज्ञान आर्य ने खुद को उत्तर प्रदेश सरकार के सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग में क्लर्क की नौकरी करने के बावजूद अपने पंखों को फैलाना नहीं छोड़ा और अब वे अभिनय के साथ ही लेखन में भी हाथ आजमाने लगे हैं। अभी हाल ही में उनका लिखा चला ''तोहे पढ़ाई एबीसी दुपहरिया में'' भोजपुरी गीत समर सिंह की आवाज पाकर धूम मचा रहा है।

मूलरूप से सिद्धार्थनगर के भडरिया बाजार के निवासी ज्ञान सिंह आर्य ने सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग में व्यस्ततम क्लर्क की नौकरी करने के बावजूद अपने हुनर को जिन्दा रखा और मंच पर अपनी कला का प्रदर्शन करते रहे। अब उन्होंने एक भोजपुरी गीत ''तोहे पढ़ाई एबीसी दुपहरिया में'' भी लिखा है, जिसे भोजपुरी के प्रख्यात् गायक समर सिंह ने अपनी आवाज देकर अमर कर दिया है। यह भोजपुरी गीत आजकल यूट्यूब पर धूम मचा रहा है। ज्ञान सिंह आर्य के लिए और समर सिंह द्वारा गाये इस भोजपुरी गीत को साजन मिश्रा ने संगीत दिया है और समर फिल्म इन्टरटेनमेंट ने इसे यूट्यूब पर रिलीज किया था। ज्ञान सिंह आर्य द्वारा लिखित पहले भोजपुरी गीत ने ही तहलका मचा दिया है, जिससे उत्साहित ज्ञान आर्य भविष्य में और गीत लिखने की योजना बना रहे हैं। ज्ञान आर्य की मानें तो इसके लिए ऑफर भी आ रहे हैं।


बता दें कि भोजपुरी सिंगर समर सिंह का अभी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर गाया सॉन्ग का नाम माखन चोरावे केहू के घरे जन जईहा 16 अगस्त को रिलीज हुआ था और इसे यूट्यूब पर अबतक 4 लाख से ज्यादा यानी 460,723 व्यूज मिल चुके हैं। समर सिंह एक भारतीय पाश्र्व गायक के साथ-साथ भोजपुरी अभिनेता भी हैं। उनका जन्म 23 मार्च 1993 को उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में हुआ था। वे अपनी आगामी भोजपुरी फिल्म विनाशक में अभिनेत्री अंजना सिंह के साथ भी दिखाई देंगे। उनकी सबसे सफल एल्बम गन्ना के रस, नैहर मैं धान कटवेने, रतिया का बिटवाला, गुरही चलबिया, लैला मक्सी माजा दी और धारवीला थरेसर है। समर सिंह द्वारा गाये हुए लगभग 100 एल्बम गीत बाजार में तहलका मचा रहे हैं। इनका गाया हुआ गीत तू धरावेला थरेसर ने सभी रिकाॅर्ड ध्वस्त कर दिये थे।

epmty
epmty
Top