सड़क पर धरा चूल्हा- बनाई रोटियां- परोसा प्यार

सड़क पर धरा चूल्हा- बनाई रोटियां- परोसा प्यार

जबलपुर। डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस के रोजाना बढ़ते दामों ने देश के आम आदमी को घर चलाना मुश्किल कर दिया है। पिछले दिनों लगे लाॅकडाउन के बाद से आम आदमी की कमाई पहले से ही कम हो गई है। अब देश में लगातार बढ़ रहे डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस के दामों की वजह से उसके लिये दो वक्त का खाना बनाना भी मुश्किल हो गया है। रोजाना मजदूरी करके अपनी गृहस्थी चलाने वाले मजदूरों का और भी अधिक बुरा हाल है। सरकार महंगाई रोकने में विफल हो गई है।

यह सरकार केवल पूंजीपतियों के लिए फायदा पहुंचाने वाली साबित हो रही है। देश के आम आदमी से इसका कोई सरोकार नहीं रहा है। यह बात जबलपुर में महंगाई के विरोध में पुलीपाथर ग्वारीघाट रोड पर प्रदर्शन कर रहे युवाओं एवं महिलाओं ने कही।

मंगलवार को विरोध प्रदर्शन कर रहे युवाओं व महिलाओं ने कहा कि पीएम मोदी सरकार अच्छे दिन लाने का वादा करके सत्ता में आई थी। लेकिन अब रोजाना बढ़ रही डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस की कीमतों के साथ आवश्यक वस्तुओं के दामों की बढ़ोतरी से घर चलाना मुश्किल हो गया है। डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस के दामों में सरकार हर रोज बढ़ोत्तरी कर रही है। इसका सीधा असर खाने पीने के सामान से लेकर आने जाने पर पड रहा है। देश के आम आदमी को महंगाई के चलते अपना घर चलाना भारी पड़ रहा है। सरकार को जल्द ही तेल के दामों को कम करते हुए रसोई गैस सिलेंडर सस्ते कर आम आदमी को राहत देनी चाहिए। इस मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग प्रदर्शन में शामिल रहे।

epmty
epmty
Top