MP - वोटों की गिनती के बीच BJP और कांग्रेस में मुकाबला

MP - वोटों की गिनती के बीच BJP और कांग्रेस में मुकाबला
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

भोपाल। मध्यप्रदेश में 28 विधानसभा उपचुनावों के लिए मतगणना के दौरान आज तीन घंटों में मिले रुझानों में सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी 18 और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस 09 सीटों पर आगे है।

सुबह 11 बजे तक प्राप्त सूचनाओं के अनुसार एक अन्य सीट पर बसपा आगे है।

सांवेर से पूर्व मंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी तुलसी सिलावट अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रेमचंद गुड्डू से तीन दौर की मतगणना के बाद लगभग 7000 वोट से आगे हैं। सुरखी से पूर्व मंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह राजपूत भी बढ़त बनाए हुए हैं।

हालाकि मुरैना जिले के सुमावली से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री एेदल सिंह कंसाना कांग्रेस के अजब सिंह कुशवाह से और दिमनी में कृषि राज्य मंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी गिर्राज डंडोतिया कांग्रेस के रवींद्र सिंह तोमर से पीछे हैं। मुरैना में बसपा प्रत्याशी रामप्रकाश राजोरिया और भांडेर से कांग्रेस रिपीट कांग्रेस उम्मीदवार फूल सिंह बरैया भी मुकाबले में दिख रहे हैं।

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
epmty
epmty
Top