डिलीवरी के दौरान महिला ने जड़ा सिक्सर- जच्चा के साथ सभी 6 बच्चे स्वस्थ

डिलीवरी के दौरान महिला ने जड़ा सिक्सर- जच्चा के साथ सभी 6 बच्चे स्वस्थ

रावलपिंडी। प्रसव क्रिया के लिए अस्पताल में भर्ती कराई गई महिला ने डिलीवरी के दौरान आपरेशन के माध्यम से सिक्सर जडते हुए एक साथ छह बच्चों को जन्म दिया है। जच्चा और उसके आधा दर्जन बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ होना बताए जा रहे हैं।

शनिवार को पाकिस्तान के रावलपिंडी जनपद से मिल रही हैरान करने वाली खबर के मुताबिक जिला अस्पताल में प्रसव पीड़ा होने पर भर्ती कराई गई महिला ने डिलीवरी के दौरान आधा दर्जन यानी 6 बच्चों को जन्म दिया है। डॉक्टरों के मुताबिक महिला और उसके आधा दर्जन बच्चे फिलहाल पूरी तरह से स्वस्थ है।

महिला को असहनीय प्रसव पीड़ा होने की वजह से परिजनों द्वारा अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया था।‌ इस दौरान अस्पताल के चिकित्सकों ने लंबे समय तक किये गए ऑपरेशन के माध्यम से महिला के 6 बच्चों को जन्म दिलाया।

आधा दर्जन बच्चों में चार लड़के एवं दो लड़कियां होना बताए गई है। डॉक्टर के मुताबिक फिलहाल आधा दर्जन बच्चों को जन्म देने वाली मां और उसके चारों बच्चे तथा दोनों लड़कियां पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

epmty
epmty
Top