कजाकिस्तान के श्यामकेंट में अशांति फैलाने पर 3500 से अधिक लोगों को लिया हिरासत में

कजाकिस्तान के श्यामकेंट में अशांति फैलाने पर 3500 से अधिक लोगों को लिया हिरासत में

नूर-सुल्तान। कजाकिस्तान में कज़ाख शहर के श्यामकेंट में अशांति के सिलसिले में 3500 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है। स्थानीय मीडिया ने शहर के कमांडेंट कार्यालय प्रमुख येराली ज़ुमाखानबेटोव के हवाले से यह जानकारी दी। इससे पहले स्थानीय अधिकारियों ने हिंसा में तब्दील विराेध प्रदर्शन में 2700 लोगों को हिरासत में लिए जाने की सूचना दी थी और शहर में हिंसक घटनाओं के दौरान 45 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।

उन्होंने कहा श्यामकेंट शहर में स्थिति नियंत्रण में है। शहर में हिंसक घटनाओं और अशांति के बाद से अभी तक 3520 लोगों को हिरासत में लिया गया है। अब तक 366 नागरिकों को जवाबदेह ठहराया गया है। उनमें से 271 के खिलाफ गिरफ्तारी का फैसला लिया गया है और 40 पर जुर्माना लगाया गया है और 55 लोगों को चेतावनी दी गयी है।


वार्ता/स्पूतनिक

epmty
epmty
Top