बंदूकधारी ने चलाई गोली- गई 10 लोगों की जान

बंदूकधारी ने चलाई गोली- गई 10 लोगों की जान

वाशिंगटन। अमेरिका में गोलीबारी की एक और घटना सामने आई है जिसमें एक पुलिस अधिकारी समेत 10 लोगों की मौत हो गई है।

यह घटना सोमवार को कोलोराडो राज्य में ग्रॉसरी (किराने के सामान) के एक बाजार में हुई, जहां एक बंदूकधारी अचानक से गोली चलाने लगा जिससे 10 लोगों की मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने गोलीबारी की इस घटना का वीडियो बनाकर यूट्यूब पर अपलोड कर दिया। सोमवार को संदिग्ध अचानक ग्रॉसरी स्टोर में प्रवेश किया और करीब 14:30 बजे गोलियां चलाने लगा। पुलिस ने बताया कि संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है।

इस बीच व्हाइट हाउस ने बताया है कि राष्ट्रपति जो बाइडेन को घटना की जानकारी दे दी गई है।

स्पूतनिक

















epmty
epmty
Top