उत्तर कोरिया के पास 30-40 परमाणु हथियार

उत्तर कोरिया के पास 30-40 परमाणु हथियार

न्यूयार्क। उत्तर कोरिया ने संभवतः बैलिस्टिक मिसाइलों से दागे जाने वाले परमाणु हथियार विकसित कर लिए हैं। संयुक्त राष्ट्र संघ की एक रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर कोरिया परमाणु हथियार बनाने के काम में तेजी से लगा हुआ है और उसने संभवत 30-40 परमाणु हथियार तैयार कर लिए है। संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञों की रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर कोरिया ने अब तक जो 6 न्यूक्लियर टेस्ट किए हैं। उसके बाद से वह परमाणु हथियारों का साइज छोटा करने में जुटा है। हालांकि उत्तर कोरिया ने सितंबर 2017 के बाद से फिलहाल कोई नया न्यूक्लियर टेस्ट नहीं किया है।

उत्तर कोरिया पर प्रतिबंधों को अनुमति देने वाली संयुक्त राष्ट्र की कमेटी ने 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद के सामने एक रिपोर्ट पेश की। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि उत्तर कोरिया लगातार अपने परमाणु हथियार कार्यक्रम को आगे बढ़ाने में लगा हुआ है। इसके लिए वह बड़े पैमाने पर उच्च क्षमता वाले यूरेनियम का संवर्धन कर रहा है। साथ ही लाइट वाटर रिएक्टर भी बना रहा है।

epmty
epmty
Top