हांगकांग में आजादी मांगने वाले गिरफ्तार

हांगकांग में आजादी मांगने वाले गिरफ्तार
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

हॉन्गकॉन्ग। पुलिस ने नए सुरक्षा कानून लागू होने के बाद पहली बार बड़ी गिरफ्तारियां की हैं। प्रशासन के खिलाफ द्रोह के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों पर सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट करने का आरोप है। गिरफ्तार सभी लोग युवा हैं और इनकी उम्र 16 से 21 वर्ष के बीच है। गिरफ्तार चार लोगों में एक युवती भी शामिल है। इन चारों को तीन अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया गया है। एक न्यूज कॉन्फ्रेंस में पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। गिरफ्तार सभी लोग छात्र बताए जा रहे हैं। पुलिस ने कहा कि चारों लोगों के ग्रुप ने सोशल मीडिया पर कमेंट लिखा था। इसमें हॉन्गकॉन्ग की आजादी की मांग की गई। बता दें, हॉन्गकॉन्ग में अभी हाल में नया सुरक्षा कानून लागू किया गया है।

गिरफ्तारी के बारे में सीनियर सुपरिटेंडेंट ली क्ववे-वाह ने कहा, गिरफ्तार लोग हॉन्गकॉन्ग रिपब्लिक की स्थापना करना चाहते हैं और इसके लिए वे अपना संघर्ष जारी रखेंगे। सुरक्षा कानून के लिए एक नई यूनिट बनाई गई है जिसमें ली क्वे-वाह वरिष्ठ पद पर तैनात हैं। ली ने कहा कि गिरफ्तार युवाओं ने यह भी बताया कि वे इस काम के लिए हॉन्गकॉन्ग में आजादी समर्थक लोगों को एकजुट करना चाहते हैं।

हॉन्गकॉन्ग में नया सुरक्षा कानून 30 जून से अमल में आया है। इसे चीन सरकार ने लागू किया था। चीन सरकार को डर है कि हॉन्गकॉन्ग की स्वायत्तता और आजादी कहीं छिन न जाए क्योंकि इसके खिलाफ कई दिनों से विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं। पूर्व ब्रिटिश उपनिवेश रहे हॉन्गकॉन्ग को चीन के अधिकार में आने के बाद कहा गया था कि उसे 2047 तक अपना शासन और कानूनी सिस्टम दे दिया जाएगा। लेकिन इसमें कोई संकेत नहीं मिलता देख लोगों ने विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया है।

epmty
epmty
Top