अमेरिका में हांगकांग स्वायत्तता कानून पारित

अमेरिका में हांगकांग स्वायत्तता कानून पारित

वॉशिंगटन। अमेरिका ने चीन के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए हांगकांग स्वायत्तता कानून पारित कर दिया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस पर हस्ताक्षर किये। इस बारे में मीडिया को संबोधित करते हुए ट्रंप कहा कि मैंने कानून और एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। इसके साथ ही अमेरिका द्वारा हांगकांग को मिलने वाली तरजीह समाप्त हो गई है।

राष्ट्रपति ने आगे कहा, 'चीन को हांगकांग के लोगों के खिलाफ दमकनकारी हरकतों के लिए जवाबदेह ठहराने के लिए अमेरिका ने कानून पारित कर दिया है। हांगकांग स्वायत्तता कानून कांग्रेस में सर्वसम्मति से पारित हुआ है। यह कानून अमेरिकी प्रशासन को हांगकांग की आजादी खत्म करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का अधिकार प्रदान करता है। हम सब जानते हैं कि वहां क्या हो रहा है। चीन ने हांगकांग के लोगों की आजादी और अधिकार छीन लिए हैं'। डोनाल्ड ट्रंप ने स्पष्ट किया कि अमेरिका अब हांगकांग को चीन की तरह ट्रीट करेगा। उसे कोई विशेष लाभ नहीं मिलेगा, कोई विशेष आर्थिक सुविधा नहीं दी जायेगी। उन्होंने कहा कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुझे लगता है कि हांगकांग कभी भी मुक्त बाजारों में मुकाबला नहीं कर पाएगा। कई लोग हांगकांग छोड़ देंगे।

epmty
epmty
Top