चीनी संस्था के चार अफसरों पर अमेरिका में प्रतिबंध

चीनी संस्था के चार अफसरों पर अमेरिका में प्रतिबंध
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

वॉशिंगटन। चीन में उइगर मुस्लिमों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ अमेरिका ने कड़ा रुख अपनाया है। अमेरिका ने एक चीनी संस्था सहित चार शीर्ष अधिकारियों को शिनजियांग प्रांत में उइगरों पर अत्याचार का दोषी ठहराते हुए उन पर प्रतिबंध लगा दिया है। अब ये अधिकारी और इनके परिवार के सदस्य अमेरिका में प्रवेश नहीं कर पाएंगे।

जिन अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाया गया है उसमें शिनजियांग उइगर स्वायत्त क्षेत्र के चीनी कम्युनिस्ट पार्टी सचिव चेन क्वांगो, पूर्व उप पार्टी सचिव झू हैलुन, शिनजियांग पब्लिक सिक्योरिटी ब्यूरो के पार्टी सचिव वैंग मिंगशान और पूर्व पार्टी सचिव हुओ लियुजुन शामिल हैं।

अमेरिकी सरकार के इस आदेश में संबंधित चीनी अधिकारियों और संस्था को शिनजियांग उइगर स्वायत्त क्षेत्र में अल्पसंख्यकों के मानवाधिकार का उल्लंघन करने, उन्हें शारीरिक यातनाएं देना, बिना किसी अपराध के जेलों में बंद करने आदि का दोषी ठहराया गया है। इस प्रतिबंध के तहत, आरोपी व्यक्तियों से आर्थिक या किसी भी प्रकार का संबंध रखने की मनाही है। अमेरिका के मुताबिक, 2016 के बाद से, शिनजियांग प्रांत में बड़े पैमाने पर अल्पसंख्यकों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।

epmty
epmty
Top