अमेरिका ने दी दलाई लामा को जन्मदिन की बधाई

अमेरिका ने दी दलाई लामा को जन्मदिन की बधाई
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

नई दिल्ली। बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा का 7 जुलाई को 85वां जन्मदिन था। इस मौके पर उन्हें दुनियाभर से बधाई संदेश मिले। अमेरिका ने भी दलाई लामा को जन्मदिन की बधाई दी, साथ ही अमेरिका ने भारत का भी शुक्रिया अदा भी किया। क्योंकि दलाई लामा 1959 से भारत में ही रह रहे हैं।

चीन के द्वारा तिब्बत में दमन शुरू करने के बाद 1959 में दलाई लामा अपने समर्थकों के साथ भारत आ गए थे, तब भारत ने करीब पौने दो लाख तिब्बतियों को शरण दी थी। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के दक्षिण एशियाई विभाग ने अपने ट्वीट में लिखा कि दलाई लामा को जन्मदिन की शुभकामनाएं, जिन्होंने दुनिया में शांति का संदेश फैलाया। वो तिब्बतियों के संघर्ष का प्रतीत हैं। हम भारत का शुक्रिया अदा करते हैं कि उन्होंने 1959 से ही दलाई लामा और तिब्बतियों को शरण दी। अमेरिका के कई बड़े सीनेटर और अधिकारियों ने भी दलाई लामा को बर्थडे विश किया।

epmty
epmty
Top