किम जोंग रेत बेचकर भर रहे खजाना

किम जोंग रेत बेचकर भर रहे खजाना

प्योंगयांग। आर्थिक तंगी झेल रहा उत्तर कोरिया अवैध रूप से रेत बेच रहा है, ताकि सरकारी खजाने को भरा जा सके। पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय बने उत्तर कोरिया पर प्रतिबंधों के उल्लंघन के आरोप भी लगते रहे हैं। पिछले साल अमेरिका सहित 25 देशों ने कहा था कि वह पांच लाख बैरल परिष्कृत पेट्रोलियम उत्पाद की सीमा से अधिक आयात करके संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों का उल्लंघन कर रहा है।

इससे पहले, प्योंगयांग पर भारी मात्रा में अवैध रूप से कोयला और अन्य सामान बेचने का आरोप लगाया गया था। जानकारी अनुसार कस्टम अधिकारियों और संयुक्त राष्ट्र के रडार से बचने के लिए उत्तर कोरिया रेत को एक जहाज से दूसरे जहाज में ले जाता है। रिपोर्टों से पता चलता है कि 279 जहाज वर्तमान में उत्तर कोरियाई समुद्रों के चारों ओर चक्कर लगा रहे हैं। आशंका है कि इनसे लाखों डॉलर का अवैध व्यापार किया जा रहा है। अवैध हथियारों, ड्रग्स, पैसे और जानवरों, या कोयले के परिवहन के लिए जहाजों का उपयोग करने के साथ ही अब रेत को भी समुद्री मार्ग से एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाया जा रहा है। उत्तर कोरिया अब तक कोयले के अवैध व्यापार के लिए बदनाम है, जिससे उसे काफी लाभ होता है। लेकिन इस सूची में अब रेत भी शामिल हो गई है।

epmty
epmty
Top