जेल में बंद मुख्तार अंसारी की बिगड़ी तबीयत - अस्पताल में कराए गए भर्ती

जेल में बंद मुख्तार अंसारी की बिगड़ी तबीयत - अस्पताल में कराए गए भर्ती

लखनऊ। बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी की अचानक से तबियत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस खबर की जानकारी उनके बेटे उमर अंसारी ने फेसबुक पर एक पोस्ट करते हुए दी।

गौरतलब है कि बाहुबली नेता पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी बांदा जेल में बंद है। उन्हें कई मामलों में सजा भी हो चुकी है। पिछले दिनों मुख्तार अंसारी ने अपने वकील रणधीर सुमन के माध्यम से स्थानीय अदालत में प्रार्थना पत्र देकर बांदा जेल में अपनी जान का खतरा बताया था। उन्होंने प्रार्थना पत्र में दावा किया था कि 19 मार्च 2024 को जेल में बंद मुख्तार अंसारी को जो खाना दिया गया था उसमें कोई स्लो पॉइजन मिला हुआ था जिसके खाने से मुख्तार अंसारी गंभीर रूप से बीमार हो गए थे।

बताया जाता है कि बीते दिन मुख्तार अंसारी की तबीयत बिगड़ी तो उन्हें बांदा के मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह खबर तब सोशल मीडिया पर आई जब उनके बेटे उमर अंसारी ने एक फेसबुक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी शेयर की।

epmty
epmty
Top