पोषक तत्वों से भरपूर है हरा बादाम

पोषक तत्वों से भरपूर है हरा बादाम
  • whatsapp
  • Telegram

नई दिल्ली। बादाम खाना सेहत के ले बहुत फायदेमंद होता है। बादाम का सेवन करना सभी को पसंद होता है। लेकिन क्या आपने कभी हरे बादाम का सेवन किया है। क्या आप जानते हैं कि हरा बादाम क्या होता है। अगर नहीं तो इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि हरा बादाम स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद होता है। हरा बादाम भी सूखे बादाम के ही आकार का होता है, लेकिन हरा बादाम सूखे बादाम से ज्यादा गुणकारी माना जाता है। इस बादाम के सेवन से आपको सूखे बादाम के मुकाबले अधिक फायदा पहुंचता है। हरे बादाम में फ्लेवेनॉइड्स, एंटीऑकसीडेंट्स और विटामिन की प्रचुरता होती है, जो आपके दिल, पेट और मांसपेशियों आदि में होने वाली समस्याओं को काफी कम करता है। यही नहीं इसमें विटामिन, मिनिरल और प्रोटीन की भी मात्रा पाई जाती है, जो आपके स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने में फायदेमंद है। हरे बादाम कच्चे बादाम का ही रूप है। हालांकि इसके बारे में ज्यादा लोग नहीं जानते हैं, जिससे इसका सेवन सूखे बादाम के मुकाबले थोड़ा कम होता है। लेकिन फायदों में यह सूखे बादाम से कहीं आगे है। सूखा बादाम आपके मसतिष्क के लिए लाभकारी है। उसे खाने से आपका दिमाग तेज होता है। लेकिन हरा बादाम आपरे न्यूरोलॉजिकल विकास के लिए काफी मददगार होता है। और तो और इस बादाम में फाइबर की मात्रा पे जाने के साथ ही पानी भी पाया जाता है, जो शरीर में डीहाइड्रेश की समस्या नहीं होने देता है। इसलिए हरे बादाम को गर्मियों के मौसम में खाना अधिक फायदेमंद माना जाता है। आइये इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि हरा बादाम आपके लिए कैसे फायदेमंद है।

हरे बादाम मे कैल्शियम की भी अधिक मात्रा पाई जाती है, जो हड्डियों के विकास के लिए बहुत जरूरी होता है। हरे बादाम में पाए जाने वाले गुण आपकी शरीर में हो रहे हड्डियों के विकार को कम करने मे मदद करते हैं। इसके सेवन से न सिर्फ हड्डियां मजबूत रहती हैं बल्कि हड्डियों से संबंधित समस्याएं जैसे स्पॉंडिलाइटिस, स्लिप डिस्क और ओस्टियोपोरोसिस आदि का भी खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। खासतौर पर बच्चों को शुरू से ही इसका सेवन कराना चाहे, जिससे उनकी हड्डियां मजबूत रहें। हरे बादाम में विटामिन डी की भी मात्रा पाई जाती है। हरे बादाम में अच्छी मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो आपकी शरीर में से जहरीले तत्वों को निकाल देते हैं और रक्त संचार को सुचारू बनाकर उसे साफ करते हैं। इसका सेवन करने से खून हमेशा स्वच्छ और शुद्ध रहता है। वहीं इसमें आयरन की भी मात्रा पाई जाती है, जो खून साफ करने में मददगार है। शरीर में गंदा खून बहुत सी बीमारियों को आमंत्रित करता है। लेकिन हरा बादाम के पोषक तत्व आपके खून में घुसकर विषैले तत्वों का खात्मा करते हैं। (हिफी)

  • whatsapp
  • Telegram
Next Story
epmty
epmty
Top