देश में कोरोना के सक्रिय मामले डेढ़ लाख के पार

देश में कोरोना के सक्रिय मामले डेढ़ लाख के पार

नयी दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (काेविड-19) के नये मामलों की तुलना में स्वस्थ लोगों की संख्या में गिरावट होने से सक्रिय मामलों में गुरूवार को वृद्धि का सिलसिला जारी रहा और अब यह डेढ़ लाख के पार पहुंच गए है।

विभिन्न राज्यों से आज देर रात तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक देश में गत 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 16,294 नये मामले सामने आये और संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर एक करोड़ 10 लाख 62 हजार 770 हो गया है। सक्रिय मामलों की संख्या अब 1,52,984 हो गयी है।

इस दौरान 11,810 मरीज स्वस्थ हुए जिसे मिलाकर कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या एक करोड़ सात लाख 48 हजार 366 हो गयी है। इसी अवधि में 109 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर एक लाख 56 हजार 851 हो गया।

देश में रिकवरी दर घटकर 97.21 और सक्रिय मामलों की दर बढ़कर 1.37 प्रतिशत हो गयी है जबकि मृत्युदर अभी 1.42 फीसदी है।

महाराष्ट्र में इस दौरान सर्वाधिक सक्रिय मामलों में 4,900 से अधिक की वृद्धि होने से इनकी संख्या बढ़कर 64,260 तक पहुंच गयी। राज्य में इस दौरान संक्रमण के सर्वाधिक (पूरे देश में) 8,702 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 21,29,821 पहुंच गयी है। इस अवधि में 3,744 मरीजों के स्वस्थ होने से इस संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या बढ़कर 20,12,367 हो गयी है तथा 56 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 51,993 तक पहुंच गया।

देश का दक्षिणी राज्य केरल में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या 989 घटकर 51,000 के करीब पहुंच गयी।

राज्य पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज सक्रिय मामलों की कुल संख्या पूरे देश में महाराष्ट्र के बाद सर्वाधिक है। सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में कुल 64,260 सक्रिय मामले हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राज्य में इस दौरान संक्रमण के 3,677 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 10,48,687 पहुंच गयी और 4,652 लोगों के स्वस्थ हाेने से इस वायरस से निजात पाने वालों की कुल संख्या 9,92,372 हो गयी। इसी अवधि में 14 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 4,151 हो गयी है।

राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे के दौरान नये मामलों की तुलना में स्वस्थ मरीजों की संख्या में गिरावट होने के कारण सक्रिय मामले बढ़कर 1,160 के पार पहुंच गये। आज सक्रिय मामले 32 और बढ़कर 1,169 पहुंच गये। राजधानी में स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या में कमी होने से सक्रिय मामलों में यह वृद्धि दर्ज की गयी है।

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार इस अवधि में 220 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 6,38,593 तक पहुंच गयी है जबकि 188 और मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोना मुक्त लोगों की संख्या बढ़कर 6,26,519 हो गयी। राजधानी में मरीजों के स्वस्थ होने की दर आज आंशिक कमी के साथ 98.10 फीसदी पहुंच गयी।

कर्नाटक में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के नये मामलों के मुकाबले स्वस्थ होने वालों की संख्या में वृद्धि होने से सक्रिय मामलों में फिर 500 से अधिक की कमी दर्ज की गयी है। राज्य में आज 453 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9.49 लाख से अधिक हो गयी लेकिन राहत की बात यह है कि स्वस्थ होने वालाें की संख्या में कमी होने से सक्रिय मामले घटकर 5,570 के करीब पहुंच गये।

राज्य में संक्रमितों की संख्या 9,49,636 हो गयी है। इस दौरान 947 और मरीजों के स्वस्थ होने से रोगमुक्त लोगों की संख्या बढ़कर 9,31,725 हो गयी है। इसी अवधि में सात और लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 12,316 हो गया है।

तेलंगाना में सक्रिय मामले बढ़कर 1852 हो गये हैं और 1630 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 2.94 लाख से अधिक लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं।

आंध्र प्रदेश में सक्रिय मामले बढ़कर 611 पहुंच गये हैं। राज्य में 74 मरीज स्वस्थ हुए, जिसे मिलाकर कोरोना को मात देने वालों की तादाद 8,81,806 हो गयी है जबकि 7168 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

तमिलनाडु में सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 4,053 रह गयी है तथा अभी तक 12,483 लोगाें की मौत हुई है। राज्य में 8,33,560 मरीज संक्रमणमुक्त हुए हैं।

पश्चिम बंगाल में कोरोना के सक्रिय मामले 3,353 रह गये हैं और 10,260 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब तक 5,60,887 लोग स्वस्थ हुए हैं।

पंजाब में सक्रिय मामले बढ़कर 3,870 हो गये हैं तथा संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या 1,70,713 हो गई है जबकि 5,799 मरीजों की जान जा चुकी है।

मध्य प्रदेश में सक्रिय मामले 2435 हो गये हैं तथा अब तक 2.54 लाख से ज्यादा लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 3,859 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है।

गुजरात में सक्रिय मामले 1,991 हो गये हैं तथा 4,408 लोगों की मौत हुई है और 2,62,172 लोग इस बीमारी से स्वस्थ भी हुए हैं।

बिहार में सक्रिय मामले 477 हो गये हैं। राज्य में कोरोना से 1,539 लोगों की मौत हुई है जबकि 2,60,401 मरीज संक्रमणमुक्त हो चुके हैं।

कोरोना महामारी से अब तक हरियाणा में 3043, राजस्थान में 2785, जम्मू-कश्मीर में 1955, ओडिशा में 1968, उत्तराखंड में 1690, असम में 1091, झारखंड में 1087, हिमाचल प्रदेश में 982, गोवा में 791, पुड्डुचेरी में 667, त्रिपुरा में 388, मणिपुर में 373, चंडीगढ़ में 351, मेघालय में 148, सिक्किम में 135, लद्दाख में 130, नागालैंड में 91, अंडमान निकाेबार द्वीप समूह में 62, अरुणाचल प्रदेश में 56, मिजोरम में 10 तथा दादर-नागर हवेली एवं दमन-दीव में दो लोगों की मौत हुई है।

epmty
epmty
Top