कोरोना के सक्रिय मामलों में गिरावट जारी

कोरोना के सक्रिय मामलों में गिरावट जारी

नई दिल्ली। देश में कोरोना को शिकस्त देने वालों की संख्या में निरंतर इजाफे से सक्रिय मामले ढायी लाख से कम हो गये हैं जिससे इसकी दर में लगातार गिरावट जारी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 18,177 नये मामले सामने आये जिससे संक्रमितों की कुल संख्या एक करोड़ तीन लाख 23 हजार से अधिक हो गयी है। इसी दौरान 20,923 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या 99.27 लाख तथा रिकवरी दर बढ़कर 96.16 प्रतिशत हो गयी। सक्रिय मामले 2963 घटकर 2.47 लाख रह गये और इनकी दर 2.39 प्रतिशत रह गयी। इसी अवधि में 217 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,49,435 हो गया है और मृत्यु दर अभी 1.45 फीसदी है।

केरल में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 322 बढ़कर 65,560 हाे गये है। वहीं मृतकों की संख्या 3116 तथा कोरोनामुक्त होने वालों का आंकड़ा 7.02 लाख हो गया है। सक्रिय मामलों में केरल अभी पहले स्थान पर है।

महाराष्ट्र में सक्रिय मामलाें में सर्वाधिक 1057 की बढ़ोतरी हुई है और इनकी संख्या 54,288 हो गयी है। वहीं 18.34 लाख लोग इस संक्रमण से निजात पा चुके हैं जबकि 51 और मरीजों की मौत से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 49,631 हो गया है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी सक्रिय मामलों में निरंतर कमी आ रही है और इनकी संख्या 5342 रह गयी। वहीं 14 मरीजों की मौत हुई है जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 10,571 हो गयी है। दिल्ली में 6.10 लाख से ज्यादा मरीज कोरोनामुक्त हुए हैं।

दक्षिणी राज्य कर्नाटक में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 10,853 रह गयी है। राज्य में मृतकों का आंकड़ा 12,099 हो गया है तथा अब तक करीब 8.98 लाख मरीज स्वस्थ हुए हैं। आंध्र प्रदेश में इस दौरान सक्रिय मामले घटकर 3194 रह गये। राज्य में अब तक कोरोना से 7111 लोगों की मौत हुई है और 8.72 लाख से अधिक लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।

आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामले 515 कम होकर 13,316 रह गये। इस महामारी से 8387 लोगों की मौत हो चुकी है तथा अब तक 5.65 लाख से अधिक मरीज स्वस्थ हुए हैं।

तमिलनाडु में सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 8272 रह गयी है तथा अभी तक 12,146 लोगाें की मौत हुई है। राज्य में अब तक 7.99 लाख से अधिक लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।

ओडिशा में सक्रिय मामले 15 बढ़कर 2272 हो गये हैं , वहीं करीब 3.25 लाख लोग इस संक्रमण से निजात पा चुके हैं जबकि मृतकों की संख्या 1880 हो गयी है। तेलंगाना में कोरोना के सक्रिय मामले 183 घटकर 5388 रह गये हैं और 1549 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 2.80 लाख से अधिक लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं।

पश्चिम बंगाल में कोरोना के सक्रिय मामले 608 कम होकर 11,008 रह गये हैं और 9766 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब तक 5.33 लाख से अधिक लोग स्वस्थ हुए हैं। पंजाब में सक्रिय मामले कम होकर 3429 रह गये हैं तथा संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या 1.58 लाख से अधिक हो गई है जबकि अब तक 5364 लोगों की मौत हो चुकी है।

मध्य प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 9089 रह गयी है तथा अब तक 2.30 लाख से ज्यादा लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 3627 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। छत्तीसगढ़ में सक्रिय मामले सर्वाधिक 827 कम होकर 10,517 रह गये हैं। राज्य में 2.67 लाख लोग कोरोनामुक्त हो चुके हैं वहीं 11 और मरीजों की मौत होने के साथ मृतकों की संख्या 3386 हो गयी है।

गुजरात में सक्रिय मामले 9477 रह गये हैं तथा 4314 लोगों की मौत हुई है और 2.32 लाख से अधिक लोग इस बीमारी से स्वस्थ भी हुए हैं। बिहार में सक्रिय मामले 153 कम होकर 4792 रह गये हैं। राज्य में कोरोना से 1403 लोगों की मौत हुई है जबकि 2.46 लाख से अधिक लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।

कोरोना महामारी से अब तक हरियाणा में 2915, राजस्थान में 2705, जम्मू-कश्मीर में 1885, उत्तराखंड में 1522, असम में 1051, झारखंड में 1034, हिमाचल प्रदेश में 938, गोवा में 739, पुड्डुचेरी में 633, त्रिपुरा में 385, मणिपुर में 357, चंडीगढ़ में 319, मेघालय में 139, सिक्किम में 129, लद्दाख में 127, नागालैंड में 79, अंडमान निकाेबार द्वीप समूह में 62, अरुणाचल प्रदेश में 56, मिजोरम में आठ तथा दादर-नागर हवेली एवं दमन-दीव में दो लोगों की मौत हुई है।


वार्ता

epmty
epmty
Top