कोरोना हुआ बेकाबू- आठ मार्च तक लाॅकडाउन

कोरोना हुआ बेकाबू- आठ मार्च तक लाॅकडाउन

मुम्बई। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के संक्रमण की रफ्तार लगातार बढ़ती जा रही है। लोगों को इस बीमारी से बचाने के लिए अमरावती में सोमवार को खत्म होने वाले लाॅकडाउन को आठ मार्च तक के लिए बढ़ा दिया गया है। इसके साथ ही अचलपुर शहर, अंजनगांव व सुर्जी शहर में भी लाॅकडाउन लगाया गया है।

अंजनगांव में सम्पूर्ण लाॅकडाउन है, अर्थात मेडिकल और अत्यावश्यक सेवाओं को ही सिर्फ छूट दी गई है। बाकी सब कुछ बंद है। अमरावती शहर में कोरोना की बेकाबू रफ्तार को देखते हुए यहां सोमवार तक लाॅकडाउन लागू किया गया था। लेकिन स्थिति अभी भी गंभीर होने के कारण लाॅकडाउन को 10 मार्च तक बढ़ा दिया गया है। लाॅकडाउन के तहत सख्ती बढ़ा दी गई है। पुलिस नियमों का सख्ती से पालन करा रही है। महाराष्ट्र में कोरोना के फिर से लौटने से लोगों को बहुत ही मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

epmty
epmty
Top