कोरोना संक्रमितों की संख्या 10.33 करोड़ के पार

कोरोना संक्रमितों की संख्या 10.33 करोड़ के पार

नयी दिल्ली। दुनियाभर में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी से संक्रमितों की संख्या 10.33 करोड़ के पार पहुंच गयी है और इस वायरण के संक्रमण से अब तक 22.37 लाख से अधिक लोगों की जान चली गयी तथा 5.72 करोड़ से अधिक लोगों ने इसे मात दी है।

अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक विश्व के 192 देशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10 करोड़ 33 लाख 95 हजार 781 हो गई है तथा 22 लाख 37 हजार 294 मरीजों की मौत हो चुकी है तथा इस वायरस को पांच करोड़ 72 लाख 90 हजार 606 लोग मात दे चुके हैं।

कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में संक्रमितों की संख्या 2.63 करोड़ के पार हो गयी है, जबकि करीब 4.43 लाख से ज्यादा मरीजों की मौत हुई है।

भारत में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा एक करोड़ सात लाख 66 हजार से अधिक हो गयी है। इस महामारी को मात देने वालों की संख्या एक करोड़ चार लाख 48 हजार से ज्यादा हो गयी है और मृतकों का आंकड़ा 1,54,486 तक पहुंच गया है।

ब्राजील में कोरोना वायरस से 92.29 लाख के अधिक लोग प्रभावित हुए है और इस महामारी से करीब 2.25 लाख से ज्यादा मरीजों की मौत हो चुकी है। ब्रिटेन में कोरोना संक्रमितों की संख्या 38.46 लाख से ज्यादा हो गयी है और एक लाख छह हजार 774 लोगों की मौत हुई है।

रूस में कोरोना से संक्रमितों की संख्या 38.28 लाख से अधिक है जबकि 72,456 लोगों की मौत हो गई है। फ्रांस में करीब 32.60 लाख लोग इस वायरस से प्रभावित हुए हैं और 76,657 मरीजों की मौत हाे चुकी है। स्पेन में इस महामारी से अब तक 28.22 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 59,081 लोगों की मौत हो चुकी है। इटली में अब तक संक्रमितों की संख्या करीब 25.61 लाख हो गयी है और 88,845 लोगों की मौत हो चुकी है। तुर्की में कोविड-19 से अब तक 24.85 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 26,117 लाेग काल के गाल में समा गए हैं। जर्मनी में इस वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या 22.32 लाख के पार हो गयी है तथा 57,496 लोगों की मौत हो चुकी है। कोलंबिया में इस जानलेवा वायरस से अब तक 21.04 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं तथा 54,272 लोगों ने जान गंवाई है।

अर्जेंटीना में कोविड-19 से 19.33 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं तथा 48,249 लोगों की मौत हो चुकी है। मेक्सिको में कोरोना से 18.69 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 1,59,100 लोगों की मौत हो चुकी है। पोलैंड में संक्रमण के 15.15 लाख से अधिक मामले सामने आए हैं तथा 37,222 लोगों की मौत हो गई है। दक्षिण अफ्रीका में कोरोना संक्रमितों की संख्या 14.56 लाख के पार पहुंच गयी और तथा 44,399 लोग काल के गाल में समा गए हैं। ईरान में इस महामारी से अब तक करीब 14.24 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 58,033 लोगों की मौत हो गई है। यूक्रेन में 12.63 लाख से ज्यादा लोग इस वायरस से प्रभावित हुए हैं जबकि 23,931 लोगों की मौत हो चुकी है। पेरू में इस वायरस से संक्रमितों की संख्या 11.38 लाख के पार हो गयी है और 41,026 लोगों की मौत हो चुकी है।

इंडोनेशिया में कोरोना से 10.89 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हो चुके हैं और मृतकों का आंकड़ा 30,277 तक पहुंच गया है। नीदरलैंड में कोरोना प्रभावितों की संख्या 9.95 लाख के पार हो गयी है तथा 14,135 लोगों की मौत हुई है। चेक गणराज्य में कोरोना से 9.87 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 16,392 लोगों की मौत हुई है। कनाडा में अब तक 7.88 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि 20,145 लोगों की मौत हुई है। रोमानिया में कोरोना से 7.30 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 18,402 लोगाें की मौत हो चुकी है। चिली में कोविड-19 से 7.30 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं तथा 18,537 लोगों ने जान गंवाई है। पुर्तगाल में इस महामारी से 7.26 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और 12,757 लोगों की जान जा चुकी है। बेल्जियम में संक्रमितों की संख्या 7.11 लाख के पार पहुंच गयी है, जबकि 21,092 लोगाें की मौत हो चुकी है। इजरायल में संक्रमितों की संख्या 6.43 लाख के पार पहुंच गयी है जबकि मृतकों की संख्या 4796 हो गयी है। इराक में संक्रमितों की संख्या 6.20 लाख के पार हो गई है और मृतकों का आंकड़ा 13057 तक पहुंच गया है।

स्वीडन में इस महामारी से करीब 5.67 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 11,591 लोगों की मौत हो चुकी है। पाकिस्तान में कोरोना से 5.47 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 11,746 लोगों की मौत हो चुकी है। बंगलादेश में कोरोना मरीजों की संख्या 5.35 लाख के पार पहुंच गयी हैं जबकि 8137 लोगों की मौत हो चुकी हैं।


फिलीपींस में 5.27 लाख से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आये हैं तथा 10,807 लोगों की मौत हो चुकी है। स्विट्ज़रलैंड में इस महामारी से 5.25 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 9452 लोगों की मौत हो चुकी है। मोरक्को में इस महामारी से 4.71 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और 8287 लोगों की जान जा चुकी है। ऑस्ट्रिया में कोरोना से 4.15 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 7778 लोगों की मौत हुई हैं। सऊदी अरब में कोरोना से 3.68 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 6379 लोगों की मौत हो चुकी हैं।

कोरोना वायरस से इक्वाडोर में 14,890, बोलीविया में 10,439, मिस्र में 9,360, जापान में 5833, यूनान (ग्रीस) में 5829, ग्वाटेमाला में 5673 , पानामा में 5296, तथा चीन में 4818 लोगों की मौत हो चुकी है।

epmty
epmty
Top