कोरोना के 576 नये मामले - 103 की मौत

कोरोना के 576 नये मामले - 103 की मौत

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के 576 नये मरीज सामने आये तथा इस दौरान 103 मरीजों की मौत हो गयी।

राहत की बात यह है कि स्वस्थ होने वालों की संख्या नये संक्रमितों से अधिक रही। इस दौरान संक्रमण मुक्त होने वालों की संख्या 1,287 रही। इस अवधि में सकारात्मकता की दर 0.78 फीसदी पर आ गयी।

राजधानी में स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या में वृद्धि होने से सक्रिय मामलों में गिरावट दर्ज की गयी है। दिल्ली में बुधवार को सक्रिय मामले 814 और घट कर 9,364 रह गए।

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज जारी बुलेटिन के अनुसार इस अवधि में 576 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 14,27,439 तक पहुंच गयी है जबकि 1,287 और मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोना मुक्त लोगों की संख्या बढ़कर 13,93,673 हो गयी।

इस दौरान 103 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 24,237 पर पहुंच गया। राजधानी में मृत्यु दर महज 1.7 फीसदी रह गयी है। मृतकों के मामले में देशभर में दिल्ली तीसरे स्थान पर है।

राजधानी में पिछले 24 घंटों के दौरान 73,453 नमूनों का परीक्षण किया गया। और प्रत्येक 10 लाख आबादी पर जाँच का औसत 10,23,502 है।

इस बीच राजधानी में निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या घट कर 17,770 पहुंच गयी है।

वार्ता

epmty
epmty
Top