कृषि मंत्री के घर भोजन करने गए 200 लोग बीमार- UP तक भेजे गए मरीज

कृषि मंत्री के घर भोजन करने गए 200 लोग बीमार- UP तक भेजे गए मरीज

बलरामपुर। कृषि मंत्री के घर भोजन करने के बाद घर लौटकर आए तकरीबन 200 लोग बीमार हो गए। भोजन के बाद सभी को उल्टी दस्त और जी मिचलाने की शिकायत हो गई। बड़ी संख्या में लोगों के बीमार होते ही चारों तरफ हड़कंप मच गया। बीमार हुए सभी लोगों को अलग-अलग अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया। कृषि मंत्री के घर का खाना खाकर बीमार हुए लोगों को उत्तर प्रदेश के अस्पतालों तक पहुंचना पड़ा।

दरअसल छत्तीसगढ़ सरकार के कृषि मंत्री राम विचार नेताम के घर होली पर्व के उपलक्ष में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें शामिल होने के लिए पहुंचने वाले लोगों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई थी।

कृषि मंत्री के घर पर आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए इलाके के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे और वहां पर दिए गए भोज का भी रसास्वादन किया। लेकिन घर लौटकर आने के बाद तकरीबन 200 से भी ज्यादा लोगों की तबीयत खराब हो गई। सभी को उल्टी, दस्त और जी मिचलाने की शिकायत होने लगी। मामले का पता चलते ही चारों तरफ हड़कंप मच गया और बीमार हुए लोग सनावल, वाड्रफनगर, रामानुजगंज, डिंडो बगरा और रामचंद्रपुर समेत कई गांव के लोग अस्पताल पहुंचने लगे।

अचानक मरीजों की संख्या बढ़ने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर बसंत सिंह ने स्वास्थ्य केंद्रों को अलर्ट जारी करते हुए बीमार हुए लोगों को भर्ती कर उनका समुचित उपचार करने के निर्देश जारी किए।। बृहस्पतिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया है कि क्षेत्र के 78 गांव का सर्वे कराया जा रहा है। अभी तक तकरीबन 15 गांव में पीड़ित मिले हैं। अस्पतालों में कल और आज मिलाकर 125 से भी ज्यादा प्रभावित लोग पहुंचे हैं।

epmty
epmty
Top