Agricultural law किसानों के हित में, कांग्रेस कर रही है राजनीति: दुष्यंत चौटाला

Agricultural law किसानों के हित में, कांग्रेस कर रही है राजनीति: दुष्यंत चौटाला

सिरसा। हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने आज आरोप लगाया कि कांग्रेस कृषि कानूनों पर भोले-भाले किसानों को गुमराह कर रही है और दावा किया कि लेकिन प्रदेश का किसान जागरूक हैं और कांग्रेस के बहकावे में आने वाले नहीं है।

यहां अपने आवास पर पत्रकारों से औपचारिक बातचीत में दुष्यंत चौटाला ने कि किसानों को भलीभांति पता है कि उनके हित किनके हाथों में सुरक्षित हैं। उन्होंने दावा किया कि केंद्र व प्रदेश की सरकार ने किसानों के हित में अनेक एतिहासिक निर्णय लिए हैं और किसानों की आय दौगुनी करने के लिए गंभीरता से कार्य किया जा रहा है।

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि कांग्रेस ने आज तक किसानों को खुशहाल बनाने तथा उनकी आमदनी बढ़ाने की दिशा में कोई कारगर कदम नहीं उठाया जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न केवल किसानों के हित में क्रांतिकारी निर्णय लिए बल्कि अब तक का रिकार्ड मुआवजा राशि किसानों को दी गई है।

उप मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आज से शुरू हुए पंजाब व हरियाणा के तीन दिवसीय दौरे को लेकर आरोप लगाया कि गांधी को कृषि शब्द के पहले अक्षर 'क' के बारे में भी ज्ञान नहीं है। उन्होंने कहा कि श्री गांधी को तीन कृषि कानूनों के बारे में भी पूरी जानकारी नहीं है।

वार्ता

epmty
epmty
Top