किसान टोल नाकों से हटे

किसान टोल नाकों से हटे

सिरसा। हरियाणा के सिरसा में डबवाली-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 09 पर खुईयां मलकाना, बहावदीन, नांदड़ी, मय्यड़, मदीना सहित अन्य टोल नाकों पर लगाए गए धरनों को किसानों ने आज हटा लिया।

इसी के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से इन टोल नाकों से गुजरने वाले वाहनों से शुल्क की रसीद काटनी आरम्भ कर दी।

तीन केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन के तहत टोल नाकों पर किसानों ने पिछले साल 25 दिसंबर से धरने आरम्भ किए थे। वहीं, दूसरी ओर सिरसा में किसानों ने शहीद भगत सिंह स्टेडियम में लगाए गए 'पक्का मोर्चा' का धरना भी उठा लिया।


वार्ता

epmty
epmty
Top