आग लगने से 2 मजदूर घायल, कई ने छत से कूदकर बचाई जान

आग लगने से 2 मजदूर घायल, कई ने छत से कूदकर बचाई जान

हरियाणा। हरियाणा के सोनीपत से फैक्ट्री में भयानक आग लगने का मामला सामने आया है। सोनीपत में जीटी रोड स्थित राई इंडस्ट्री एरिया में सुबह चार फैक्ट्रियों में भीषण आग लग गई। इस दौरान फैक्ट्री के अंदर कुछ लोग भी काम कर रहे थे। और आग से बचने के लिए मजदूरों ने छतों से छलांग तक लगा डाली।

बताया जा रहा है कि राइ इंडस्ट्री एरिया में एक गत्ता और अन्य सामान बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। जिससे फैक्ट्री के अंदर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आग पर काबू पाने से पहले ही आग ने दूसरी फैक्ट्रियों को भी चपेट में ले लिया और देखते ही देखते चारों फैक्ट्रियों में भीषण आग लग गई। आग से बचने के लिए मजदूरों ने छत से छलांग लगानी शुरू कर दी लेकिन दो मजदूर फिर भी घायल हो गए।

फैक्ट्री में आग लगने के बाद तुरंत राई और कुंडली से फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलाया गया आग इतनी फैल चुकी थी कि 12 गाड़ियों ने आग पर कई घंटों तक पानी बरसाया। कई घंटों बाद आग पर कंट्रोल किया गया। फैक्ट्री में आग लगने के कारण फैक्ट्रियों को भारी नुकसान भी हुआ। आग इतनी भयानक थी कि फैक्ट्रियों में लगी हुई मशीनें भी पिघल कर राख हो गई।

बताया जा रहा है कि आज बिजली के तारों में हुए शर्ट सर्किट की वजह से लगी है सूचना के बाद तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करनी शुरू कर दी और जो मजदूर घायल हुए हैं उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है उनकी हालत फिलहाल ठीक बताई जा रही है। बताया गया कि फैक्ट्रियों में टीन के शेड बने हुए थे। जिसके कारण आग तक पहुंचना और उसे काबू में लाना बहुत ही मुश्किल हो गया और इससे कहीं दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा।



epmty
epmty
Top