14 एचसीएस अधिकारियों के तबादले

14 एचसीएस अधिकारियों के तबादले

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने 14 राज्य सिविल सेवा अधिकारियों के आज तत्काल प्रभाव से तबादले के आदेश जारी किये।

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुये बताया कि मोहित कुमार को जिला परिषद, रोहतक का अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया गया है। साथ ही उन्हें, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, कलानौर का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है। शिवजीत भारती को शहरी स्थानीय निकाय विभाग का उप सचिव, निशा को जिला परिषद, रेवाड़ी का अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया गया है। साथ ही उन्हें, खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी, रेवाड़ी का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है। अमित कुमार को जिला परिषद, जींद का अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया गया है। साथ ही उन्हें, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, जुलाना का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।

परवेश कादियान को जिला परिषद, सोनीपत का अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया गया है। साथ ही, उन्हें खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, गन्नौर का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है। अजय सिंह को जिला परिषद, सिरसा का अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया गया है। साथ ही, उन्हें खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, बारागुधा का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है। राजेश कुमार सोनी को जिला परिषद, पानीपत का अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया गया है। साथ ही, उन्हें खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी, सनौली खुर्द का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है। द्विजा को जिला परिषद, सोनीपत का अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया गया है। साथ ही, उन्हें खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी, कथूरा का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है। सुरेश को जिला परिषद, फतेहाबाद का अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया गया है। साथ ही, उन्हें खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, भूणा का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।

गौरव चौहान को हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद का संयुक्त राज्य परियोजना निदेशक, नसीब कुमार को चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग का संयुक्त निदेशक (प्रशासन), दीपक कुमार को संयुक्त निदेशक, राज्य परिवहन लगाया गया है। विजय कुमार यादव को संयुक्त निदेशक (प्रशासन), प्राथमिक शिक्षा लगाया गया है।

गुलजार अहमद को जिला परिषद, कैथल का अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया गया है। साथ ही, उन्हें खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, सिवान का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।


वार्ता

epmty
epmty
Top