क्या बुर्के पर लगेगा प्रतिबंध ?- सरकार का फैसला

क्या बुर्के पर लगेगा प्रतिबंध ?- सरकार का फैसला

कोलंबो। श्रीलंका ने बुर्के पर प्रतिबंध लगाने के मामले में यू-टर्न ले लिया है। पाकिस्तान सहित मुस्लिम देशों के विरोध को देखते हुए सरकार इस मुद्दे पर आगे बढ़ने के मूड में नहीं है। श्रीलंका का कहना है कि बुर्के पर प्रतिबंध का महज प्रस्ताव रखा गया था और इस विषय में कोई जल्दबाजी नहीं की जाएगी। सर्वसम्मति बनने के बाद ही इस पर फैसला लिया जाएगा। बता दें कि पब्लिक सिक्योरिटी मिनिस्टर सरथ वीरसेकेरा ने शनिवार को कहा कि बुर्के पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। अब विदेश मंत्रालय का कहना है कि इस पर कोई फैसला नहीं लिया गया है और यह महज एक प्रस्ताव था।

श्रीलंकाई सरकार ने कहा है कि सभी पक्षों से बातचीत और आम सहमति के बाद ही बुर्के पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया जाएगा। श्रीलंका ने पाकिस्तान के तीखे विरोध के बाद अपने कदम वापस लिए हैं। श्रीलंका में पाकिस्तान के राजदूत साद कट्टक ने बुर्के पर प्रतिबंध की आलोचना करते हुए कहा था कि इससे न केवल श्रीलंका बल्कि पूरी दुनिया के मुस्लिमों की भावनाओं को चोट पहुंचेगी।

















epmty
epmty
Top