कई जिलों में लगा वीकेंड लाॅकडाउन और नाईट कर्फ्यू

कई जिलों में लगा वीकेंड लाॅकडाउन और नाईट कर्फ्यू
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

नई दिल्ली। देश और प्रदेश में कोरोना संक्रमण गति से पैर पसार रहा है। अब निरंतर कोरोना केस बढ़कर सामने आ रहे हैं। बढ़ते केसों को देखते हुए देश के कई प्रदेश की सरकारों ने लाॅकडाउन लगाने का निर्णय लिया है और किसी प्रदेश में नाईट कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया है। उत्तर प्रदेश में कई जनपदों में नाईट कर्फ्यू लगा दिया गया है। उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त कई प्रदेशों में भी नाईट कर्फ्यू लगाया गया है।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिह चौहान ने बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए शुक्रवार को शाम 6 बजे से सोमवार प्रातः 6 बजे तक सूबे के तमाम शहरों में लाॅकडाउन रहेगा। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में 6 अप्रैल सेे लाॅकडाउन लगा हुआ है। यहां पर 14 अप्रैल तक लाॅकडाउन जारी रहेगा।

महाराष्ट्र सरकार ने पूरे प्रदेश में वीकेंड लाॅकडाउन लगा दिया है। यह वीकेंड लाॅकडाउन रात्रि 8 बजे से लेकर सोमवार प्रातः 7 बजे तक पूरा महाराष्ट्र लाॅकडाउन और नाईट कर्फ्यू की जद में रहेगा। इस दौरान कहीं आने-जाने की अनुमति नहीं होगी। इसके अतिरिक्त दिल्ली, चडीगढ़, गुजरात, अहमदाबाद, बरगढ़, झारसुगुड़ा, संबलपुर, बलांगीर, नुआपाड़ा, कालाहांडी, मलकानगिरी, कोरापुट और नबरंगपुर, राजस्थान के जयपुर और उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में नाईट कर्फ्यू लगाया है, जिनमें लखनऊ, वाराणसी, कानपुर, नोएडा, गाजियाबाद, सहारनपुर, मेरठ के अलावा भी कई जनपद शामिल हैं।




  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
epmty
epmty
Top