भाजपा जिलाध्यक्ष के घर ब्लास्ट-दहल गया इलाका-खिडकी दरवाजे ध्वस्त

नैनीताल। भाजपा जिला अध्यक्ष के आवास पर हुए जोरदार धमाके से घर के मुख्यद्वार के अलावा खिड़कियां और दरवाजे तक ध्वस्त हो गए हैं। धमाका इतना जोरदार था कि उसकी आवाज और कंपन से पूरा इलाका दहल उठा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर भाजपा जिला अध्यक्ष के आवास की घेराबंदी करते हुए गहनता के साथ जांच शुरू कर दी है। मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी धीरज सिंह गर्बयाल ने बताया है कि जांच के बाद ही इस बात का ठीक पता चल सकेगा कि भाजपा अध्यक्ष के आवास पर धमाका किस चीज से हुआ है। फिलहाल जिला अध्यक्ष के आवास में भारी नुकसान पहुंचा है। इस मामले की जांच में फॉरेंसिक टीम की भी मदद ली जाएगी।

उत्तराखंड में सत्तारूढ भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट का हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के हीरानगर में पार्क के सामने आवास है। जहां वह परिवारजनों के साथ रह रहे है पुलिस के अनुसार अर्द्धरात्री तकरीबन 12.30 बजे भाजपा जिलाध्यक्ष के आवास पर जोरदार धमाका हुआ। धमाके की चपेट में आकर घर के भूतल की खिड़कियां और दरवाजे तक उखड़कर दूर जा गिरे। इस दौरान एक कमरे की दीवार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। भाजपा जिलाध्यक्ष के आवास पर ब्लास्ट के मामले की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी, सीओ हल्द्वानी, एसडीएम मनीष सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह मौके पर पहुंच गए।

मामले की जानकारी मिलने पर घटना का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संज्ञान लिया। उन्होंने डीआइजी को जांच का आदेश देकर खुद भी जिलाध्यक्ष से बात की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने भी जिलाध्यक्ष से बातकर ढांढ़स बंधाया। भाजपा जिलाध्यक्ष नैनीताल प्रदीप बिष्ट ने बताया कि धमाका कैसे हुआ? कुछ पता नहीं। लेकिन नुकसान बहुत हुआ है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

भाजपा जिलाध्यक्ष के घर के आसपास के लोगों ने बताया कि देर रात जोरदार धमाका हुआ। लगा कि कहीं बम फटा हो। सभी बाहर निकले तो प्रदीप बिष्ट के आवास के भूतल के दरवाजे व खिडंकियां सड़क पर गिरी हुई पड़ी थीं। धमाके में किसी अनहोनी की आशंका में उनके घर की तरफ भीड़ उमड़ी। लेकिन जिलाध्यक्ष सहित उनका पूरा परिवार सही सलामत मिला।

epmty
epmty
Top