योगी,केशव ने रवाना किये भाजपा के चुनाव प्रचार रथ

योगी,केशव ने रवाना किये भाजपा के चुनाव प्रचार रथ

लखनऊ। वैश्विक महामारी कोरोना के मद्देनजर चुनाव आयोग की पाबंदियों के बीच उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान के लिए प्रचार रथों को रवाना किया जिसमें सवार पांच पांच प्रतिनिधि सरकार की उपलब्धियों का बखान करेंगे।

रिमझिम बारिश के बीच पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में प्रचार रथों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रवाना किया। इस मौके पर मौजूद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं केंद्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव सह प्रभारी अनुराग ठाकुर ने भी प्रचार रथों को भाजपा के झंडे दिखाये।

प्रचार रथों में लगी बड़ी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों को दर्शाया गया है जबकि गीतों के माध्यम से भाजपा को वोट देने की अपील की गयी है। हर प्रचार रथ में भाजपा के पांच प्रतिनिधि सवार है जो घर घर जाकर लोगों से संवाद करेंगे।

इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा और सपा पर अपराधियों को प्रोत्साहन देने का आराेप लगाया वहीं भाजपा को सभ्य समाज का सच्चा शुभचिंतक बताते हुये फिर से जिताने की अपील की।




epmty
epmty
Top