पॉक्सो एक्ट- महिला सुरक्षा एवं महिला अपराध- कानूनों के प्रति किया जागरूक

पॉक्सो एक्ट- महिला सुरक्षा एवं महिला अपराध- कानूनों के प्रति किया जागरूक

लखनऊ। महिलाओं/बालिकाओं की सहभागिता एवं सुरक्षा के लिए संचालित विशेष अभियान के तहत ग्रामीण महिलाओं/बालिकाओं को बोर्ड मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में आमंत्रित कर विशेष रूप से महिला सुरक्षा, पाक्सो एक्ट एवं महिला अपराध सम्बन्धी कानूनों के प्रति जागरूक किया गया। सरकार द्वारा महिला सुरक्षा के लिए लागू किये कानूनों के बारे अतिथियों/अधिकारियों द्वारा महिला सशक्तिकरण के सम्बन्ध में जानकारी दी गई।

इस अवसर पर उप निरीक्षक राजेश शर्मा, चौकी इन्चार्ज, डालीबाग लखनऊ द्वारा महिलाओं/ बालिकाओं को उनके अधिकार एवं आत्मरक्षा के सम्बन्ध में जानकारी दी गई। सुधा रानी सदस्य बाल कल्याण समिति बाल न्यायालय, लखनऊ द्वारा महिलाओं/बालिकाओं को अपनी सुरक्षा एवं पॉक्सो एक्ट के बारे में बनाया गया।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा भी उपस्थित महिलाओं/बालिकाओं को स्वरोजगार हेतु राज्य सरकार एवं भारत सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से जुड़ कर स्वावलम्बी एवं आत्मनिर्भर बनाने हेतु जानकारी प्रदान करते हुए ऋण योजनाओं की जानकारी से अवगत कराया। उ0प्र0 माटीकला बोर्ड के आधिकारियों द्वारा माटीकला की संचालित योजनाओं पर जानकारी प्रदान करते हुए महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भर एवं स्वावलम्बी बनाने हेतु प्रेरित किया गया। उपस्थित महिलाओं/बालिकाओं को विभिन्न उद्योगो में प्रशिक्षण के सम्बन्ध में भी खादी बोर्ड के विषय विशेषज्ञों ने विस्तार से प्रकाश डाला।

epmty
epmty
Top