कॉमेडियन भारती सिंह के बाद पति हर्ष भी गिरफ्तार

कॉमेडियन भारती सिंह के बाद पति हर्ष भी गिरफ्तार

मुंबई। नारकोटिक्स ने ड्रग्स मामले में कॉमेडियन भारती सिंह के बाद उनके पति हर्ष लिंबाचिया को भी गिरफ्तार किया। हर्ष लिंबाचिया को NCB ने ड्रग्स लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। NCB ने करीब 15 घंटों के पूछताछ के बाद हर्ष को अरेस्ट किया. शनिवार को एनसीबी की पूछताछ में भारती सिंह और उनके पति हर्ष ने गांजा लेने की बात स्वीकारी थी। एनसीबी को भारती सिंह के घर से छापेमारी के दौरान 86.5 ग्राम गांजा भी मिला था।

भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को रविवार मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया। नारकोटिक्स कंट्रोल चिकित्सा जांच के बाद उन्हें किला कोर्ट की एनसीबी अदालत में पेश किया जाएगा। NCB की मुंबई शाखा के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने कहा कि भारती सिंह और हर्ष के खिलाफ ड्रग्स सेवन के आरोप में केस दर्ज किया गया है।

एनसीबी शनिवार सुबह कॉमेडियन भारती सिंह के घर और कार्यालय में छापेमारी के बाद उन्हें और उनके पति को पूछताछ के लिए एनसीबी के कार्यालय ले गई थी। शनिवार देर शाम को भारती सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया था. हालांकि, भारती के पति हर्ष लिंबाचिया से उस वक्त पूछताछ चल रही थी। कहा जा रहा था कि उन पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। अब 15 घंटे की पूछताछ के बाद हर्ष को भी अरेस्ट कर लिया गया है।


epmty
epmty
Top