कोरोना संक्रमण के अब तक इतने नये मामले

कोरोना संक्रमण के अब तक इतने नये मामले

लखनऊ। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 2,54,044 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 16,016 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 9,58,05,123 सैम्पल की जांच की गयी हैं। कल विभिन्न जनपदों से आरटीपीसीआर जांच के लिए 1,43,240 सैम्पल भेजे गये है। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 2554 लोग तथा अब तक 16,93,842 कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 84,440 एक्टिव मामले है जिनमें 82,412 लोग होम आइसोलेशन में है।

अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 13 जनवरी, 2022 को एक दिन में कुल 24,91,529 डोज दी गयी है। प्रदेश में कल 18 वर्ष से अधिक लोंगों को पहली डोज 13,54,55,942 दी गयी है जो 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों का 91.88 प्रतिशत है। दूसरी डोज 8,31,73,093 लगायी गयी है। अब तक 18 वर्ष से अधिक लोगों को कुल 21,86,29,035 डोज दी जा चुकी है। उन्होने बताया कि 15 से 18 वर्ष के बच्चों को अब तक 43,55,278 वैक्सीन की प्रथम डोज दी गयी है, जो उनकी अनुमानित संख्या का 31.08 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि अब तक 2,69,636 प्रीकॉशन डोज दी गयी है।

अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि सभी लोग अपना कोविड टीकाकरण अवश्य करवाये। जिन लोगों ने प्रथम डोज ले ली है, वे अपनी दूसरी डोज भी समय पर जरूर ले। कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नही हुआ है। इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करे।



epmty
epmty
Top