गिरफ्तारी के बाद ईडी कार्यालय के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई

गिरफ्तारी के बाद ईडी कार्यालय के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई

रांची। झारखंड में जमीन घोटाले मामले में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की बुधवार हुई गिरफ्तारी के बाद ईडी की रांची स्थित जोनल कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

गिरफ्तारी के बाद सोरेन को ईडी के रांची के हिनू स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में ही कल रात में रखा गया था। गुरुवार सुबह सीआरपीएफ के जवान दो बसों में सवार होकर ईडी कार्यालय पहुंचे। वहीं झारखंड पुलिस के जवान भी कैंप बनाकर ईडी कार्यालय के सामने जमे हुए हैं। वाटर कैनन, वज्र वाहन भी ईडी कार्यालय के बाहर तैनात किया गया है।

कुछ आदिवासी संगठनों की ओर से आज झारखंड बंद की सूचना पर पुलिस ने यहां पुख्ता इंतजाम किए हैं। वहीं दूसरी ओर पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आज ईडी कोर्ट में पेश करेगी और पूछताछ के लिए रिमांड की मांग कोर्ट से करेगी।

epmty
epmty
Top