प्रियंका गांधी की कैली महापंचायतः दर्जनों स्थानों पर भव्य स्वागत

प्रियंका गांधी की कैली महापंचायतः दर्जनों स्थानों पर भव्य स्वागत

मेरठ। कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का मेरठ के गांव कैली में किसान पंचायत में पहुंचने से पूर्व कार्यकर्ताओं ने रास्ते में दर्जनों स्थानों पर भव्य स्वागत किया। प्रियंका गांधी लगातार नागरिकों के बीच अपनी एक विशिष्ट छवि बनाने में सफल होती दिखाई दे रही हैं

यूपी कांग्रेस की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा का आज मेरठ के गांव कैली में पहुंचने से पूर्व रास्ते में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। एक महिला ने उन्हें पुस्तक भेंट की। प्रियंका गांधी ने भी कार्यकर्ताओं का अभिभावदन स्वीकार किया। प्रियंका गांधी किसान पंचायतों से फिर से कांग्रेस में एक नई जान फूंक रही हैं। यूपी के कार्यक्रमों के दौरान ही उन्होंने असम का दौरा किया, जहां उन्हें अच्छी सफलता मिली। असम दौरे के दौरान उन्होंने आम लोगों से जुड़ने का प्रयास किया, जिसमें वे सफल भी दिखाई दीं।


प्रियंका गांधी के मेरठ के गांव कैली में आयोजित किसान महापंचायत में पहुंचने से पूर्व दर्जनों स्थानों पर उनका भव्य स्वागत किया गया। नागरिकों में प्रियंका के प्रति भारी उत्साह दिखाई दिया। कार्यकर्ता भी काफी देर पूर्व ही उनका स्वागत करने के लिए अलग-अलग स्थानों पर आकर खड़े हो गये थे। जैसे ही प्रियंका गांधी आई, तो प्रियंका गांधी जिंदाबाद के नारों से कार्यकर्ताओं ने वातावरण को गुंजायमान कर दिया। एक महिला ने प्रियंका गांधी को पुस्तक भेंट की। महिलाओं ने प्रियंका गांधी के गले में फूलों की मालाएं डालकर उनका भव्य स्वागत किया। प्रियंका गांधी ने भी गर्मजोशी के साथ कार्यकर्ताओं व नागरिकों का अभिवादन स्वीकार किया।

रिपोर्टः प्रवीण गर्ग

epmty
epmty
Top