पुलिस ने सजाई चौपाल- किया नशे से सावधान- दी यह चेतावनी

पुलिस ने सजाई चौपाल- किया नशे से सावधान- दी यह चेतावनी

रुड़की। पुलिस ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नशा मुक्त देवभूमि मिशन- 2025 को सफलता के मुकाम तक पहुंचाने के लिए चौपाल सजाई और लोगों को नशे से होने वाले नुकसान की जानकारी देते हुए जागरूकता उत्पन्न की।

रविवार को सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने महानगर के इमली रोड पर चौपाल सजाते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नशा मुक्त देवभूमि मिशन- 2025 को सफल बनाने के लिए लोगों को नशे के नुकसान के प्रति जागरूक किया और नशे का कारोबार करने वाले लोगों को चेतावनी दी कि कोतवाली क्षेत्र में किसी भी तरह के नशे के कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पुलिस अफसरों ने नागरिकों से आह्वान करते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति नशे का कारोबार करता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वाले की सभी जानकारी गुप्त रखी जाएगी। इस दौरान हिदायत दी गई कि अगर कोई व्यक्ति नशे के कारोबारी की मदद करता हुआ पाया जाता है तो उसके खिलाफ भी पुलिस द्वारा कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। चौपाल में पहुंचे पुलिस अफसरों ने लोगों को नशे से होने वाले दुष्प्रभाव की जानकारी देते हुए नशे के खिलाफ चलाए जा रहे इस अभियान में आम जनमानस का सहयोग मांगा है। इस अवसर पर शहर मुफ्ती सलीम, मौलाना अरशद, आजम माही, मोहसिन अली, अकरम कुरैशी, ईश्वर लाल शास्त्री, शराफत अली, सलीम खान एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

epmty
epmty
Top