हर्ष फायर के कारण एक की मौत, अन्य घायल

हर्ष फायर के कारण एक की मौत, अन्य घायल
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में एक विवाह समारोह में हर्ष फायर के दौरान गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल व्यक्ति की हालत गंभीर बताई गई है।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि अम्बाह कस्बे में स्थित द्रोपदी गार्डन में कल रात एक समाधिया परिवार का विवाह कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने बंदूक से 'हर्ष फायर' किए, जिससे विवाह समारोह में शामिल हरि तोमर और हलबाई राजेश खटीक को गोली जा लगी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल उपचार के लिये मुरैना के जिला अस्पताल लाया गया, जहां से दोनों घायलों को चिकित्सकों ने उचित उपचार के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया।

उपचार के दौरान हरी तोमर की मौत हो गई और घायल राजेश खटीक की हालत गंभीर बताई जाती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


वार्ता

epmty
epmty
Top