बीमार पशुओं के घर पर ही इलाज हेतु पशुधन संजीवनी योजना का शुभारम्भ

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

लखनऊ। पशुधन संजीवनी योजना भारत फाइनेंशियल इनक्लूजन लिमिटेड (बी.एफ.आई.एल.) द्वारा बीमार पशुओं को समय पर पशुचिकित्सकों द्वारा पशुपालकों के घर पर इलाज किये जाने हेतु आरम्भ की गयी है। इसका काॅल सेण्टर पीसीडीएफ मुख्यालय में स्थापित है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पशुधन संजीवनी योजना के तहत पशुपालक द्वारा संजीवनी सेवा केंद्र में सम्पर्क स्थापित करने हेतु टोल फ्री नं0- 18002002016 पर काॅल सेंटर एजेंट को स्वयं एवं मवेशी के सम्बन्ध में सभी महत्वपूर्ण जानकारी को अंकित करना है। काॅल सेन्टर एजेंण्ट पशुपालकों को पंजीकरण शुल्क (RS- 100़GST) की जानकारी देकर उसके नाम टिकट दर्ज करता है। टिकट पशुधन संजीवनी के डाॅक्टर के मोबाइल पर प्राप्त होता है। डाॅक्टर उस टिकट द्वारा पशुपालक के घर जाकर उसके पशु को उपचार प्रदान करते हंै। उपचार के बाद डाॅक्टर अपने एप में इलाज संबधी जानकारी दर्ज कर देते हंै। अंत में काॅल सेंटर एजेंट पशुपालक से सम्पर्क कर उनके पशु के सेहत के सुधार के बारे में प्रतिक्रिया लेते है।

उल्लेखनीय हैं कि पशुधन संजीवनी सेवाओं का शुभारम्भ प्रमुख सचिव, दुग्ध विकास एवं पशुधन डाॅ0 सुधीर एम. बोबडे द्वारा किया गया है। योजना के सफल क्रियान्वयन के पश्चात इसका विस्तार तीन माह के उपरान्त ही समस्त उत्तर प्रदेश में किया जायेगा।

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
epmty
epmty
Top