आपसी भाईचारा देश की सबसे बड़ी सांस्कृतिक विरासत- नकवी

आपसी भाईचारा देश की सबसे बड़ी सांस्कृतिक विरासत- नकवी

नई दिल्ली। मौलाना आज़ाद एजूकेशन फांउडेशन के उपाध्यक्ष सरदार एस पी सिंह के नेतृत्व में सिक्ख समाज के प्रमुख लोगों ने केन्द्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को उनके 15 अक्तूबर को जन्मदिन पर आज उनके दिल्ली निवास पर उनको सरोपा, शाल व कृपाण भेंटकर अग्रिम बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि सभी धर्मों का सम्मान व आपसी भाईचारा हमारे देश की सबसे बड़ी सांस्कृतिक विरासत है, जिसे हमें हर हाल में क़ायम रखना है। सरदार एस पी सिंह ने कहा कि कुशल व सौम्य व्यवहार तथा सभी को सम्मान मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की अलग पहचान है। सरदार एस पी सिंह ने अपने कार्यकाल विस्तार के लिये मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी का आभार भी व्यक्त किया। कविनगर जी ब्लॉक गुरुद्वारा समिति के अध्यक्ष रविन्दर सिंह जौली व आतंकवाद विरोधी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हरप्रीत सिंह जग्गी ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, उज्ज्वल भविष्य व दीर्घायु के लिए कामना करते हुए मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को अल्पसंख्यकों का सच्चा हितैषी बताया।इस मौक़े पर खालसा हेल्प के रमिन्दर सिंह स्वीटी भी साथ थे।





epmty
epmty
Top