शक्ति की आराधना के साथ मिशन शक्ति का शुभारम्भ

शक्ति की आराधना के साथ मिशन शक्ति का शुभारम्भ

सहारनपुर। शारदीय नवरात्र के पहले दिन शनिवार को सहारनपुर जिले में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के 180 दिन चलने वाले अभियान की शुरूआत कलेक्ट्रेट परिसर से छात्राओं की रैली को हरी झंडी दिखाकर की गयी।


कमिश्नर संजय कुमार ने कहा कि पूरे मंडल में लोगों को महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का अभियान चलाया जाएगा। छात्राओं, युवतियों और महिलाओं को सम्मान और सुरक्षा के साथ अपनी गतिविधियों को चलाने के अवसर प्रदान किए जाएंगे। अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि किसी भी स्तर पर महिलाओं का उत्पीड़न न होने पाए। अभियान के तहत महिला लाभार्थियों को तत्काल लाभान्वित किया जाए और स्कूल व कालेजों में प्रतियोगिताओं का आयोजन कर बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया जाए।


उन्होंनेे कहा कि ईंट.भट्टों पर काम करने वाली महिलाओं को भी उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाए। कमिश्नर ने सरकारी और प्राइवेट बसों में महिला हेल्प लाइन नंबर लिखे जाने के निर्देश दिए।

डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल ने कहा कि पुलिस असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखेगी और किसी को भी महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पुलिस को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। नवरात्र के दौरान और स्कूल, कालेज एवं बाजार आदि आने.जाने के दौरान पुलिस महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देगी और गुंडा तत्वों को चिन्हित कर उन्हें जेल भेजेगी।

इस मौके पर जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, एसएसपी डा एस चनप्पा, मेयर संजीव वालिया और जनप्रतिनिधियों ने छात्राओं की रैली और एलईडी वेन को कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर मिशन शक्ति अभियान की

epmty
epmty
Top