मेरठ किसान पंचायत- आप पार्टी का मिशन 2022 शुरू

मेरठ किसान पंचायत- आप पार्टी का मिशन 2022 शुरू

मेरठ। जल्दी ही उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने जा रहे है। उसके बाद अगले वर्ष उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होंगे। जिनको लेकर तैयारियां अभी से नजर आ रही है। सभी सियासी दल सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी को हर हाल में पीछे छोड़ने के लिए जुगत लगा रहे हैं। तीन कृषि कानूनों को लेकर चल रहे किसान आंदोलन के सहारे राजनीतिक दल अपनी सियासी जमीन तलाशने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

विदित है हाल ही में आम आदमी पार्टी को गुजरात निकाय चुनाव में अच्छी खासी जीत मिली है। जिसको लेकर आम आदमी पार्टी काफी उत्साहित नजर आ रही है। आम आदमी पार्टी द्वारा पूर्व में यह घोषणा कर दी गई थी कि वह 2022 में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव बड़ी जोरदार तरीके से लड़ने जा रही है। अब यह तो वक्त ही तय करेगा कि आम आदमी पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी या वह किसी के साथ गठबंधन करेगी, मगर एक बात तो तय है कि

आज दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल मेरठ में किसान पंचायत के बहाने 2022 पर निशाना लगाने जा रहे हैं। अरविंद केजरीवाल की आज की इस किसान पंचायत को 2022 उत्तर प्रदेश के चुनावी अभियान से जोड़कर देखा जा रहा है। सीएम अरविंद केजरीवाल मेरठ रोहटा बाईपास पर होने जा रही पंचायत को 12 बजे पहुंच कर संबोधित करेंगे।



epmty
epmty
Top