सरकार ने किया EV वेब पोर्टल लॉन्च

सरकार ने किया EV वेब पोर्टल लॉन्च

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने आम लोगों को इलेक्ट्रिक वाहन से सम्बंधित जानकारी प्रदान करने और इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए गुरुवार को एक समर्पित वन-स्टॉप वेबसाइट लॉन्च की।

दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने इस दौरान कहा,"आधुनिकीकरण हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार, उपयोगकर्ता के अनुकूल, इंटरैक्टिव और संसाधनपूर्ण प्लेटफार्म लोगों को प्रदान करना चाहती है । यह नई वेबसाइट संभावित ईवी उपभोक्ताओं को सभी आवश्यक जानकारी प्रदान करने में सक्षम है साथ ही उपलब्ध चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर से जुडी सभी जानकारियाँ भी यहाँ मौजूद हैं। मैं लोगों से अपील करता हूँ की वो एक बार ज़रूर इस वेबसाइट पर जाएँ।"

उन्होंने कहा कि नई डिजाइन की गई ईवी वेबसाइट ev.delhi.gov.in न केवल उपभोक्ताओं को बल्कि निर्माताओं, शिक्षाविदों और ईवी में रूचि रखने वाले सभी लोगों के लिए एक प्रमुख सूचना संसाधन के रूप में कार्य करेगी । इस वेबसाइट के माध्यम से, दिल्ली सरकार का लक्ष्य आम लोगों को इलेक्ट्रिक वाहन से सम्बंधित सभी उपयोगी जानकारी प्रदान करना है, जिससे की लोगों के लिए इलेक्ट्रिक वाहन खरीदना आसान हो जाये।

उन्होंने कहा कि वेबसाइट को एक विशिष्ट आधुनिक वेबसाइट के रूप में विकसित किया गया है ताकि संभावित ईवी उपभोक्ता को सभी आवश्यक जानकारी प्रदान की जा सके। इस वेबसाइट को काफी इंटरैक्टिव बनाया गया है।

परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि यह पोर्टल खरीदारों को बिना किसी परेशानी के सभी पंजीकृत ईवी मॉडलों के बारे में जानकारी प्राप्त करने में मदद करेगा। ईवी सर्च फ़ंक्शन विज़िटर को उनके लिए उपलब्ध विभिन्न ईवी मॉडल वेरिएंट का पता लगाने में सक्षम बनाता है, जिन्हें उनकी कीमत, ब्रांड और रेंज के अनुसार फ़िल्टर किया जा सकता है।


वार्ता

epmty
epmty
Top