केंद्र में किसान - BJP के CM ने कमल पर बोला हमला

केंद्र में किसान - BJP के CM ने कमल पर बोला हमला

भोपाल। मध्यप्रदेश में 28 विधानसभा उपचुनावों के लिए चुनाव प्रचार अभियान के पूरे सात दिन शेष रहने के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर किसानों के मुद्दों को लेकर हमला किया है।

शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट के जरिए कहा 'हमने किसानों की आय बढ़ाने के लिए श्रम किया, शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण दिया, किसान निधि बढ़ाई, सिंचाई का रकबा और उत्पादन बढ़ाया। पर 15 माह में कांग्रेस ने ना केवल किसानों को झांसे में डिफाल्टर बनाया, बल्कि दंडब्याज का बोझ भी लाद दिया। यह था पाप नंबर 2- किसान को कर्जमाफी के झांसे से ठगा।'

शिवराज सिंह चौहान का यह ट्वीट कमलनाथ के उन बयानों से जोड़कर देखा जा रहा है, जो वे अक्सर अपनी सभाओं और सोशल मीडिया में चल रहे वीडियो में कहते हैं कि उन्होंने 'ऐसा क्या पाप किया।'

इन दिनों भाजपा और कांग्रेस अपने अपने चुनाव प्रचार अभियान पर काफी जोर दे रही हैं। भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री के अलावा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती और अन्य पार्टी नेता एवं पदाधिकारी जुटे हुए हैं, तो कांग्रेस की ओर से मुख्य रूप से कमलनाथ ही मोर्चा संभाले हुए हैं। हालाकि वे अपने साथ अजय सिंह,अरुण यादव या फिर सुरेश पचौरी सरीखे नेताओं को भी प्रचार अभियान में ले जाते हैं।

इसके अलावा आने वाले एक दो दिनाें में राजस्थान के गुर्जर नेता एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सचिन पायलट भी ग्वालियर चंबल अंचल में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। उनकी ओर सभी की निगाहें टिकी हुयी हैं।

epmty
epmty
Top