पॉश कॉलोनी में चल रहा था नकली तेल का कारखाना- भंडाफोड़

पॉश कॉलोनी में चल रहा था नकली तेल का कारखाना- भंडाफोड़

सतना । मध्यप्रदेश के शहर की एक पाश कालोनी में नकली मोबिल ऑयल बनाने का कारखाना पकड़ा गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के डालीबाबा मोहल्ले के एक घर से बड़ी मात्रा में कल नकली मोबिल ऑयल मिला है।

बताया गया कि आरोपी जसविंदर सिंह विभिन्न कंपनियो के नाम पर नकली मोबिल ऑयल बनाने का काम कर रहा था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मध्यप्रदेश के सतना जिले में पुलिस ने गांजा की तस्करी के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि रामपुर कोतवाली पुलिस ने बगहाई रेल्वे स्टेशन के समीप जीप से 25 किलो गांजा ले जा रहे वरुण सिंह और राजा भईयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जीप व गांजा दोनों को अपने कब्जे में लिया है।

epmty
epmty
Top