बुजुर्ग दंपति की घर पर सोते समय धारदार हथियार से हत्या

बुजुर्ग दंपति की घर पर सोते समय धारदार हथियार से हत्या

नरसिंहपुर। मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग दंपति की सोते समय धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी है, उनके शव आज सुबह घर से बरामद किए गए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार खेडा ग्राम पंचायत स्थित एक मकान में परम सिंह लोधी (80) एवं उनकी पत्नी शांतिबाई (70) रह रहे थे। तीन दिन पहले अज्ञात व्यक्ति ने आकर उनकी हत्या करके फरार हो गया। जब इसकी गंद पडोस में रहने वाले लोगों तक पहुंची, तो पुलिस को जानकारी दी गयी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शवों को अपने कब्जे में ले लिया। शव दो से तीन दिन पुराने बताए गए हैं।

पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वार्ता

epmty
epmty
Top