रक्षा मंत्री ने बांधे पूर्व PM इंदिरा गांधी की प्रशंसा के पुल

रक्षा मंत्री ने बांधे पूर्व PM इंदिरा गांधी की प्रशंसा के पुल

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पड़ोसी देश पाकिस्तान के साथ वर्ष 1971 के युद्ध में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका की तरफ इशारा करते हुए कहा है कि उन्होंने ना केवल कई साल तक भारत की कमान संभाली बल्कि युद्ध के समय भी आगे आकर देश का नेतृत्व किया।

बृहस्पतिवार को सशस्त्र बलों में महिलाओं की भूमिका पर शंघाई सहयोग संगठन की ओर से आयोजित की गई संगोष्ठी को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने झांसी की रानी लक्ष्मीबाई और पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल का भी इस दौरान जिक्र किया और कहा कि राष्ट्रीय विकास में महिला शक्ति की भूमिका को लेकर भारत का अनुभव सकारात्मक ही रहा है। रक्षा मंत्री ने कहा है कि सुरक्षा बलों में महिलाओं की भूमिका पर बातचीत करना ठीक है। लेकिन सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण के सभी क्षेत्रों में उनके व्यापक योगदान को भी पहचाना जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा और लोगों के अधिकारों के लिए इतिहास में महिलाओं के हथियार उठाने के अनेक उदाहरण भरे पड़े है। उनमें झांसी की रानी लक्ष्मीबाई सबसे प्रमुख है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने ना केवल वर्षों तक देश की कमान संभाले रखी, बल्कि युद्ध के समय भी उन्होंने आगे आकर कुशल देश का नेतृत्व किया। कुछ साल पहले प्रतिभा पाटिल भारत की राष्ट्रपति और भारतीय सशस्त्र बलों की सर्वाेच्च कमांडर थी। इंदिरा गांधी के देश का प्रधान मंत्री रहने के दौरान भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 1971 की जंग में जीत हासिल की थी और एक नया देश बांग्लादेश बनाकर तैयार कर दिया था।

इंदिरा गांधी के प्रधानमंत्री रहने के दौरान भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 1971 की जंग में जीत हासिल की थी और एक नया देश बांग्लादेश बनाकर तैयार कर दिया था।





epmty
epmty
Top