CM का ऐलान- 5 जनवरी तक 24 घंटे खुले रहेंगे होटल एवं रेस्टोरेंट

CM का ऐलान- 5 जनवरी तक 24 घंटे खुले रहेंगे होटल एवं रेस्टोरेंट

शिमला। मुख्यमंत्री ने ऐलान किया है कि राज्य में सैर सपाटा करने के लिए आए सैलानियों को रात के समय खाने-पीने या ठहरने के लिए भटकना नहीं पड़े, इसके लिए सरकार की ओर से होटल एवं रेस्टोरेंट को 24 घंटे खुला रखने की छूट दी गई है। यह छूट 5 जनवरी तक के लिए सरकार ने दी है।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रिज मैदान पर पहले विंटर कार्निवल का शुभारंभ करते हुए कहा है कि राज्य सरकार की ओर से सैर सपाटे के लिए आने वाले सैलानियों के लिए कई अहम फैसले लिए गए हैं। उन्होंने कहा है कि प्रदेश के इतिहास में पिछले दिनों सबसे बड़ी आपदा आने के बावजूद हजारों सैलानी हिमाचल का रूख कर रहे हैं। सैलानियों को यहां की सरकार के ऊपर पूरा भरोसा है जो पर्यटन को उभारने के लिए पूरी मेहनत कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि पिछले दो दिन के भीतर मनाली में 30000 और शिमला में 16000 से भी ज्यादा वहां पर्यटकों को लेकर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा है कि हिमाचल घूमने आए सैलानियों को रात के समय खाने-पीने या ठहरने के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़े, इसके लिए सरकार ने होटल एवं रेस्टोरेंट मालिकों को 24 घंटे अपने संस्थान खुले रखने की छूट दी है।यह छूट 5 जनवरी तक के लिए दी गई है।

epmty
epmty
Top