यमुना तट को बनाया जा रहा है हरा: मंत्री रतनलाल कटारिया

यमुना तट को बनाया जा रहा है हरा: मंत्री रतनलाल कटारिया

नई दिल्ली। केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री रतनलाल कटारिया ने आज लोकसभा में कहा कि दिल्ली में यमुना को प्रदूषण मुक्त बनाने तथा इसके तटों को हरा भरा करने की योजना पर काम चल रहा है।

केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री रतनलाल कटारिया ने एक पूरक प्रश्न के जवाब में कहा कि यमुना को प्रदूषण मुक्त बनाने की योजना पर तेजी से काम चल रहा है और इसके तटों को हरा भरा बनाया जा रहा है और यह दायित्व दिल्ली विकास प्राधिकरण को सौंपा गया है।

उन्होंने कहा कि यमुना को प्रदूषण मुक्त और हरा बनाना सरकार की प्राथमिकता में है और इसके लिए निधि की कमी नही होने दी जाएगी और अन्य किसी भी अड़चन को नही आने दिया जाएगा।

एक अन्य प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि दिल्ली के आसपास के इलाकों से गुजरने और यमुना में मिलने वाली काली तथा हिंडन जैसी नदियों को भी प्रदूषण मुक्त बनाने का काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि काली नदी पर तेजी से काम चल रहा है और अगले दो साल में इसे प्रदूषण मुक्त बनाया जा सकेगा।

वार्ता

















epmty
epmty
Top