सद्गुरु कबीर केवल महान आध्यात्मिक नेता ही नहीं बल्कि समाज सुधारक भी थे : राम नाथ कोविंद

सद्गुरु कबीर केवल महान आध्यात्मिक नेता ही नहीं बल्कि समाज सुधारक भी थे : राम नाथ कोविंद

भोपाल : राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने भोपाल में सद्गुरु कबीर महोत्सव को संबोधित किया। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने अपने संबोधन में 'राष्ट्रीय कबीर सम्मान' गठित करने के लिए मध्य प्रदेश सरकार की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस सम्मान से उन कवियों को प्रोत्साहन मिलता है, जिन्होंने संत कबीर की परंपरा को आगे बढ़ाया। उन्होंने पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी और उनके योगदान की सराहना की।
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने कहा कि सद्गुरु कबीर केवल महान आध्यात्मिक नेता ही नहीं थे, बल्कि समाज सुधारक भी थे। उन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियों के विरुद्ध संघर्ष किया और इन कुरीतियों को दूर करने के लिए प्रयास भी किया। राष्ट्रपति राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने कहा कि संत कबीर द्वारा दिखाए गए समानता और सद्भाव के रास्ते हमारे समाज के लिए प्रेरणा हैं।
सद्गुरु कबीर महोत्सव में गुजरात और मध्य प्रदेश के राज्यपाल ओ.पी. कोहली, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे ।
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने इस अवसर पर 'मध्य प्रदेश में कबीर' पुस्तक की पहली प्रति प्राप्त की।
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने बाद में भोपाल में रानी झांसी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि दी।
राष्ट्रपति राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद कल अमरकंटक में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्व विद्यालय के दूसरे दीक्षान्त समारोह को संबोधित करेंगे।

epmty
epmty
Top