हम भारत को सुपर पावर बनाना चाहते हैं पर्यटन महत्‍वपूर्ण भूमिका अदा कर सकता है : राजनाथ सिंह

हम भारत को सुपर पावर बनाना चाहते हैं  पर्यटन महत्‍वपूर्ण भूमिका अदा कर सकता है : राजनाथ सिंह

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्‍ली में राजपथ लॉन में पर्यटन पर्व के समापन समारोह का उद्घाटन किया। केंद्रीय पर्यटन राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) के. जे. अल्‍फोन्‍स ने उद्धघाटन समारोह की अध्‍यक्षता की। पर्यटन मंत्रालय केन्‍द्र सरकार के कई मंत्रालयों, राज्‍य सरकारों और कई साझेदारों के साथ मिलकर देशभर में पांच अक्‍तूबर 2017 से 25 अक्‍तूबर, 2017 के बीच पर्यटन पर्व का आयोजन कर रहा है।
इस अवसर पर राजनाथ सिंह ने पर्यटन मंत्रालय को पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भव्‍य समारोह के आयोजन के लिए बधाई दी। राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत विविधता में एकता वाला देश है। उन्‍होंने कहा कि अगर हम भारत को सुपर पावर बनाना चाहते हैं तो पर्यटन महत्‍वपूर्ण भूमिका अदा कर सकता है। श्री सिंह ने कहा कि हमें अपने सकल घरेलू उत्‍पाद में पर्यटन की हिस्‍सेदारी बढ़ानी होगी। उन्‍होंने कहा कि भारत दुनिया के सांस्‍कृतिक रूप के एक बड़े हिस्‍से को नियंत्रित करता है। भारत में प्राचीन काल से अतिथि देवो भव: की परम्‍परा रही है। हमें अपनी प्राचीन परम्‍परागत मूल्‍यों के बारे में जागरूकता बढ़ानी चाहिए। उन्‍होंने बताया कि गृह मंत्रालय ने पर्यटन को बढाने के लिए कई कदम उठाए हैं। 72 घंटे के अंदर ई-वीजा प्रदान किया जा रहा है। 29 लाख से अधिक पर्यटकों ने अब तक इस सुविधा का लाभ उठाया है। राजनाथ सिंह ने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने में निजी क्षेत्र को भी शामिल किया जाना चाहिए।
के. जे. अल्‍फोन्‍स ने अपने संबोधन में कहा कि सबके लिए पर्यटन के सिद्धांत के तहत पर्यटन पर्व का आयोजन पर्यटन से होने वाले लाभों और देश की सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित करने के लिए किया गया है। 21 दिवसीय इस कार्यक्रम का आयोजन पर्यटन मंत्रालय ने केन्‍द्र सरकार के मंत्रालयों राज्‍य सरकारों और अन्‍य साझेदारों के साथ मिलकर किया है। उन्‍होंने कहा भारत एक अद्भुत देश है, यहां के व्‍यंजन, संगीत और नृत्य कलाएं अनूठी और आश्‍चर्यजनक हैं। हमारे प्राचीन विरासत स्‍थल अनोखे हैं और इन स्‍थलों पर संगीतमय कार्यक्रमों की शुरूआत की गई है।

epmty
epmty
Top