कोहरे के कारण कार पुल से गिरी, एक की मृत्यु

कोहरे के कारण कार पुल से गिरी, एक की मृत्यु

दमोह। मध्यप्रदेश के दमोह जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के चीलघाट के पुल पर आज सुबह घने कोहरे के कारण एक स्कॉर्पियो के अनियंत्रित होकर नदी में गिर जाने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी और एक अन्य घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार दमोह से रीवा की ओर जा रही स्कॉर्पियो वाहन के नदी में गिर जाने से उसमें सवार कविंद्र तिवारी, निवासी रीवा की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई, जबकि उनके साथी वैभव तिवारी निवासी रीवा गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए यहां जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।


वार्ता

epmty
epmty
Top